डेस्क : मधुबनी के डीएम की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसके बाद अब जिला समाहरणालय समेत अनुमंडल के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट होगा.
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
जिला आपदा प्रबंधन शाखा की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि मधुबनी जिले में विगत दिनों से कोरोना संक्रमण में काफी बढ़ोतरी हुई है. इसके लिए समाहरणालय मधुबनी एवं अनुमंडल कार्यालय, सदर मधुबनी में कार्यरत सभी पदाधिकारी और कर्मचारी की भी कोरोना जांच की आवश्यकता महसूस की जा रही है.

बता दें कि बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या तीन हजार के पार पहुंच चुकी है. पिछले 24 घंटे में 140 नए मरीज मिलने के बाद आंकड़ा 3010 हो गया है. इन दिनों बिहार में हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूर रोजाना आ रहे हैं और प्रखंडों में स्थित क्वारनटीन सेंटर में उन्हें रखा जा रहा है. इसकी पूरी मॉनिटरिंग डीएम कर रहे हैं.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !