इंजीनियर बन देश सेवा करना चाहता है विकास

झंझारपुर मधुबनी/डॉ संजीव शमा : अनुमंडल क्षेत्र के हरभंगा गांव निवासी सुरेंद्र प्रसाद सिंह का पुत्र विकास ने बिहार माध्यमिक बोर्ड परीक्षा में जिले में सर्वाधिक 474 अंक हासिल कर जिला टॉपर बन जिले का नाम रौशन किया है । वहीं राज्य स्तर पर सातवां रैंक हासिल कर कामयाबी का परचम लहराया है । विकास अनुमंडल के सोनेलाल महतो प्लस टू विद्यालय जोरला का छात्र है । विकास की माता शिक्षिका और पिता जीवन बीमा अभिकर्ता हैं । उन्होंने अपने प्रतिभावान पुत्र के पढ़ाई में हरसंभव मदद कर उसके हौसले को सदैव बनाए रखा । विकास ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही सरकारी विद्यालय से प्राप्त की है । पूछने पर विकास ने बताया कि वह आईआईटी इंजीनियर बन देश सेवा करना चाहता है । अपनी सफलता का श्रेय वह अपने माता – पिता और गणित विज्ञान के शिक्षक योगेंद्र प्रसाद एवं शिवप्रसाद को दिया है ।
विकास दो भाई बहन में बड़ा है उसकी छोटी बहन चन्द्रमणि आठवीं की छात्रा है । अपने बड़े भाई की सफलता पर काफी खुश है । विकास की सफलता पर विद्यालय के शिक्षको ने हर्ष व्यक्त किया है । जिले का टॉपर बनने पर गांव सहित अनुमंडल भर के शिक्षाविदों ने विकास को शुभकामनायें दी है ।

स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !