पटना (संजय कुमार मुनचुन) : हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेक्युलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने जीविका दीदी के माध्यम से राज्य के वंचित लोगों का राशन कार्ड बनाने के निर्णय का स्वागत किया है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
श्री मांझी ने कहा कि पूर्व की व्यवस्था में राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया में कई त्रुटियां थी। जिसके वजह से लाखों जरूरतमंद पिछला, गरीब, असहाय लोग इस योजना के लाभ से वंचित रह गए थे। परंतु सरकार के इस निर्णय से महादलित, गरीब, दलित, असहाय लोगों को इस योजना के लाभ का एक मौका और मिल गया है।
मांझी ने लॉक डाउन के तहत सीमित एवं ग्रामीण क्षेत्रों में छूट के लिए हम बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद देते हैं ।

मांझी ने आगे कहा कि बिहार सरकार से यह भी आग्रह करता हूं कि कोटा में फंसे बिहार के छात्र छात्राओं एवं दूसरे प्रदेशों में फंसे बिहार के मजदूरों को भी बिहार लाने की व्यवस्था की जाए तथा उन्हें कोरोना के मानकों के तहत यहीं रखा जाए। मैं जानता हूं कि सरकार ने अच्छी व्यवस्था की है। परंतु अभी भी बाहर फंसे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। वे लोग प्रतिदिन सैकड़ों फोन करते हैं, और वह घर लाने की गुहार लगाते हैं। अगर उत्तर प्रदेश, गुजरात एवं अन्य प्रदेशों के सरकार के तर्ज पर दूसरे प्रदेशों से मजदूरों को बिहार लाकर कोरोना मानक के तहत यहां रखा जाए तथा टेस्ट किया जाए तो उससे ना तो कोई खतरा उत्पन्न होगी और साथ ही बिहार में कार्य करने के लिए अधिक संख्या में मजदूरों की उपलब्धता भी बढ़ जाएगी।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !