Breaking News

देर रात फायरिंग में एक की मौत, खांचेकला फोर्स के हवाले

पटना (संजय कुमार मुनचुन) : लॉक डाउन के दरमियान पटना सिटी के खाँचेकला थाना क्षेत्र सिंपल के मोहल्ले में ड्यूटी पर तैनात एन सी सी के जवानों को स्थानीय कुछ बदमाशों ने मार पीट किया। एन सी सी के जवानों पर हमले की खबर पर मौके वारदात पर पहुंची खाँचेकला पुलिस जब एन सी सी के जवानों से पूरे मामले की जानकारी ले रही थी इसी दरमियान मोहल्ले के घर एक घर से दो तीन राउंड फायरिंग की गई।

इस फायरिंग में इसी मोहल्ले का सन्नी नामक युवक घायल हो गया । इलाज के लिए उसे फोर्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां बीती रात 12:30 बजे इलाज के दरमियान उसकी मौत हो गई। सन्नी के मौत की खबर मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया ।

इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा पहुंचे ।

इलाके में स्टेट रैपिड एक्शन फोर्स के जवान तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही बिहार मिलिट्री पुलिस ,स्पेशल बटालियन एवम पटना पुलिस के जवानों को भी लगाया गया है। एन सी सी के जवानों पर हमले में मोहम्मद नासिर ,मोहम्मद चांद ,मोहम्मद हाजी इत्यादि शामिल है ।

पुलिस के अनुसार मोहम्मद नासिर पहले भी हर्ष फायरिंग एवम एक महिला की हत्या के मामले में जेल जा चुका है। मोहम्मद चांद भी आर्म्स एक्ट के मामले में जेल की हवा खा चुका है। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया।हमलावरों का सरगना मोहम्मद नासिर खबर लिखे जाने तक फरार था ।

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …