दरभंगा (विजय सिन्हा) : कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय सीनेट की बैठक में प्रतिकुलपति प्रो. चन्द्रेश्वर प्रसाद सिंह ने विश्वविद्यालय के 2019-20 वर्षीय आय- व्ययक को सदन की स्वीकृति के लिए उपस्थापित किया।

इसमें योजना मद के 21 करोड़ 65 लाख 36 हजार 76 रुपये तथा गैर योजना मद के तीन अरब 13 करोड़ 33 लाख 4 हजार 159 रुपये प्रस्तावित किये गए हैं। इस प्रकार बजट में कुल व्यय तीन अरब 34 करोड़ 98 लाख 40 हजार 235 रुपये जबकि कुल आय मात्र दो करोड़ 63 लाख 32 हजार सात सौ रुपए दिखाया गया है। उक्त जानकारी देते हुए पीआरओ निशिकांत ने बताया कि इस आलोक में देखें तो कुल तीन अरब 32 करोड़ 35 लाख 7 हजार 535 रुपये के घाटे के बजट को सदन में रखा गया जिसे सदन ने पारित कर दिया। साथ ही बताया गया है कि इस घाट की पूर्ति राज्यनुदान, आंतरिक श्रोत की आय में बृद्धि तथा व्यय मद में कटौती कर की जाएगी। वहीं एसीपी व एमसीपी के मामले में गठित त्रिसदस्यीय कमेटी के प्रतिवेदन को भी सदन ने मान लिया।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !