Breaking News

‘मेरा दूरदर्शन मेरा विद्यालय’ कार्यक्रम DD Bihar पर 20 से, नये सत्र में 9वीं-10वीं कक्षा के 30 लाख विद्यार्थियों के लिए प्रतिदिन प्रसारण

डेस्क : भले ही स्कूल नहीं खुला है, लेकिन नए सत्र में बच्चों की का सिलेबस समय पर समाप्त हो इसके लिए अब सरकारी स्कूलों में भी प्राइवेट स्कूल की तर्ज पर पढ़ाई का नया-नया तरीका शुरू किया जा रहा है। नए सत्र में 9वीं और 10वीं का सिलेबस समय पर खत्म हो, इसके लिए अब दूरदर्शन पर कक्षाएं चलाई जाएंगी।

बिहार शिक्षा परियोजना परिषद् द्वारा दूरदर्शन के डीडी बिहार चैनल पर कक्षा 9 वीं एवं 10 वीं के विद्यार्थियों सत्र (2020-21) हेतु ‘मेरा दूरदर्शन मेरा विद्यालय कार्यक्रम का प्रसारण किया जा रहा है। 20 अप्रैल,2020 से प्रतिदिन सुबह 11:05 से 12 बजे तक। इस क्लास का लाभ 30 लाख छात्र-छात्राओं को घर बैठे मिलेगा।

इस कार्यक्रम को बच्चे DTH प्लेटफार्म के Tata Sky – 1196, Dish TV – 1565, DD free dish – 70 और Airtel – 669 चैनल नंबर पर देख सकते हैं।

जानकारी के अनुसार बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने सिलेबस पूरा कराने के लिए जो वीडियो तैयार किये हैं, उसे समझने में छात्र-छात्राओं को कोई दिक्कत नहीं होगी। बताया गया कि दूरदर्शन पर पढ़ाई के दौरान किसी सवाल के जबाब के लिए उन्नयन ऐप भी बनाया गया है। छात्र-छात्रा इस ऐप के जरिए सवाल पूछ सकते हैं और इसी ऐप पर फौरन जबाब भी दिया जाएगा। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा 9वीं और 10वीं के किताब में दिये गये चैप्टर के अनुसार ही वीडियो तैयार किया गया है।

Check Also

मिथिला में कुटीर उद्योग :: आर्थिक समावेशी विकास का व्यावहारिक मॉडल – शंकर झा

देश के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से। मिथिला, जो अपनी सांस्कृतिक संपन्नता और …

डीजीपी छत्तीसगढ़ ने वित्त नियंत्रक शंकर झा को सराहा, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

नवा रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में पदस्थ वित्त नियंत्रक शंकर झा को …

मिथिला के कुटीर उद्योग – महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक समावेश का सशक्त मॉडल

मिथिला के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से : पारंपरिक कला से वैश्विक पहचान …