Breaking News

बिहार की एमएसएमई इकाइयों,कर्मियों और संवेदकों को पैकेज का मिलेगा सर्वाधिक लाभ – डिप्टी सीएम

पटना ब्यूरो संजय कुमार मुनचुन : वैश्विक संकट कोरोना महामारी के बीच देश की अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए प्रधानमंत्री पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा 20 लाख करोड़ रूपए के पैकेज की घोषणा की गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्पेशल पैकेज की घोषणा के बाद बिहार के उपमख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि बिहार की एमएसएमई इकाइयों,कर्मियों और संवेदकों का 20 लाख करोड़ के पैकेज का सर्वाधिक लाभ मिलेगा। सुशील कुमार ने कहा कि कोरोना संकट के दौरान जारी लाॅकडाउन से उबरने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा घोषित 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज जो भारत के जीडीपी का 10 प्रतिशत हैं। सर्वाधिक लाभ बिहार की एमएसएमई इकाइयों, 5200 ऐसे प्रतिष्ठानों जहां 93,775 कर्मचारी कार्यरत हैं जिनका मासिक वेतन 15 हजार से कम है और निर्माण कार्य में लगे संवेदकों को मिलेगा। इसके साथ ही 90 हजार करोड़ की दी गई राहत से बिहार की बिजली कम्पनियां लाभान्वित होंगी।

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …