Breaking News
Home / बिहार / पटना / पूर्व विधायक सुनील पांडेय के भाईयों के घर पर एनआइए की छापेमारी, पटना-बक्सर में हो रही कार्रवाई

पूर्व विधायक सुनील पांडेय के भाईयों के घर पर एनआइए की छापेमारी, पटना-बक्सर में हो रही कार्रवाई

पटना (संजय कुमार मुनचुन) : बिहार के भोजपुर जिले के तरारी सीट से पूर्व विधायक और लोजपा नेता सुनील पांडेय के भाईयों के ठिकाने पर छापेमारी चल रही है. ये छापमेरी पटना स्थित पटेल नगर और बक्सर के चरित्रवन इलाके स्थित आवास पर हो रही है. जानकारी के मुताबिक ये कार्रवाई एनआईए की टीम कर रही है. इसकी पुष्टि बक्सर के एसपी ने भी की है.


बक्सर में एनआईए की टीम पहुंची है जहां चरित्रवन इलाके में आलीशान बंगले में ये कार्रवाई हो रही है. बक्सर के एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा के मुताबिक ये कार्रवाई एनआईए की टीम कर रही है. इस टीम को बक्सर पुलिस के साथ-साथ सीआरपीएफ की टीम भी शामिल है.

पूर्व विधायक और लोजपा नेता सुनील पांडेय के छोटे भाई संतोष पांडेय के पटना स्थित ठिकानों पर भी छापेमारी चल रही है. सुनील पांडेय के भाईयों हुलास और संतोष पांडेय का घर पटना के पटेल नगर इलाके के साथ ही बक्सर में भी है. ये छापेमारी सुबह से ही चल रही है.

जानकारी के मुताबिक गुरुवार की सवेरे ही पुलिस की टीम पूर्व विधायक के भाईयों के घर पर पहुंची है. सुनील पांडेय के छोटे भाई हुलास भी राजनीति में हैं और वो लोजपा के नेता है. हुलास पूर्व में एमएलसी भी रह चुके हैं वहीं संतोष पांडेय की बात करें तो वोे राजनीति में सक्रिय नहीं हैं लेकिन उनका कंस्ट्रक्शन का अपना बड़ा कारोबार है.

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …