डेस्क : दिल्ली निर्भया गैंगरेप केस के सभी चारों दोषियों को आज तिहाड़ जेल में सुबह साढ़े 5 बजे फांसी दे दी गई। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने तड़के तक एक दोषी पवन गुप्ता की अर्जी पर सुनवाई की और उसकी आखिरी अर्जी भी खारिज कर दी। दिल्ली की एक अदालत ने सभी चार दोषियों का 20 मार्च के लिए डेथ वॉरंट जारी किया था।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
घड़ी में जैसे ही सुबह 5.30 बजे का वक्त हुआ। तिहाड़ में मौजूद जल्लाद ने लीवर खींच दिया और दोषियों को फांसी पर लटका दिया गया।

तिहाड़ जेल के मेडिकल अफसर ने निर्भया के सभी दोषियों को मृत घोषित कर दिया है। तिहाड़ में पवन, मुकेश, विनय और अक्षय को दी गई थी फांसी। फांसी के बाद करीब आधा घंटे तक दोषियों के शरीर फंदे से झूलता रहा था। आधे घंटे बाद मेडिकल ऑफिसर ने शवों की जांच की। अब डॉक्टरों का पैनल मृतकों के शव का पोस्टमॉर्टम करेगी।

निर्भया की मां बोलीं, जारी रखेंगे संघर्ष
निर्भया की मां ने दोषियों की फांसी के बाद कहा कि आज देश के बच्चियों को इंसाफ मिला। उन्होंने कहा कि जिस तरह निर्भया केस में देरी की तकनीक अपनाई गई लेकिन शीर्ष अदालत ने सबको खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, ‘हमें देर से ही सही लेकिन न्याय मिला। इस न्याय व्यवस्था के प्रति हमारा विश्वास बना रहेगा। हम सबको इंसाफ मिला। हम ये लड़ाई आगे भी जारी रखेंगे। निर्भया को इंसाफ मिला है। देश की बच्चियों को न्याय दिलाने के लिए हम यह लड़ाई जारी रखेंगे।’
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !