Breaking News

नीतीश कुमार पलटी नहीं मारते तो आज देश खतरे में नहीं होता – शरद यादव

डेस्क : मधुबनी लोकसभा क्षेत्र के महागठबंधन वीआईपी पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुप्रीम शरद यादव ने जाले विधानसभा क्षेत्र के कुम्हरौली खेल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश का मालिक जनता है, लेकिन मौजूदा सरकार में देश का मालिक जनता नहीं, प्रधानमंत्री व बिहार का मुख्यमंत्री है।

उन्होंने कहा कि दोनों देश का मालिक बन बैठा है। संविधान व लोकतंत्र खतरे में है। राजग के अश्वमेघ घोड़े को रोकने के लिए आरजेडी, जदयू, कांग्रेस व अन्य पार्टियों ने मिलकर महागठबंधन बनाया है।

70 वर्षों में संविधान के साथ जितनी छेड़-छाड़ नहीं हुई, वर्तमान एनडीए की केंद्र सरकार ने पांच वर्षों में किया है। बिहार विधानसभा के चुनाव में हमने भाजपा के अश्वमेघ घोड़े की लगाम थाम ली थी। यदि नीतीश कुमार पलटी नहीं मारते, तो आज देश खतरे में नहीं होता।

आगे शरद यादव ने कहा कि मधुबनी लोकसभा क्षेत्र से महागठबंधन समर्थित वीआईपी पार्टी के प्रत्याशी ई. बद्री कुमार पूर्वे ज्यादा से ज्यादा वोट से जिताए। उन्होंने कहा कि
नोटबंदी के कारण 4 करोड़ 70 लाख छोटे बड़े दुकानदार व कारखाने में ताला लग गए। उन्होंने कहा था कि काला धन लायेंगे, परंतु आज तक काला धन नहीं ला पाए। मोदी सरकार द्वारा जीएसटी लगा देने से छोटे दुकानदार भुखमरी की स्थिति में हैं।

Check Also

आशीष झा कोइलखिया मिथिलालोक फाउंडेशन के संयुक्त सचिव मनोनीत

मधुबनी। जिले के कोईलख गांव के मूल निवासी आशीष झा कोइलखिया को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर …

दरिंदगी :: झंझारपुर के मधेपुर में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, एक गिरफ्तार 4 फरार

मधुबनी जिला के झंझारपुर के मधेपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ 5 …

झंझारपुर के पूर्व MLA गुलाब यादव के घर पर ईडी का छापा, पटना पुणे झंझारपुर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी

  डेस्क। झंझारपुर के पूर्व विधायक गुलाब यादव के घर पर मंगलवार सुबह ईडी की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *