झंझारपुर मधुबनी/डॉ संजीव शमा : झंझारपुर का आरएस बाजार में रौनकता जल्द ही लौट आने की संभावना प्रबल हो गयी है ।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
कमला बलान नदी पर रेल सह सड़क पुल के क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन बंद कर दिया गया था । जिसके वजह से इस क्षेत्र के लोगों को लँगड़ा चौक,राम चौक,मोहना चौक,कन्हौली एनएच 57 होकर आरएस बाजार आने जाने में लगभग 45 मिनट का अतिरिक्त समय लग जाता है।

अभी आरएस बाजार से दरभंगा जाने में दो घंटा लगभग लगता है, पुल के निर्माण हो जाने से दरभंगा आने जाने में एक घंटा की बचत होगी । वर्तमान में रेलवे के आमान परिर्वतन एवं कमला पुल के क्षतिग्रस्त होने के कारण इस आरएस बाजार में पुल पर आवागमन नहीं होने के कारण नरुआर,विदेश्वरस्थान हैठीवाली,पैटघाट,सर्वसीमा गांव आदि के ग्राहक आरएस बाजार से गायब हैं। पुल निर्माण कार्य में गति आने पर आरएस निवासियों में खुशी है ।

झंझारपुर जिला जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अजय टिबड़ेवाल ने इस बावत बताया कि बाहर से माल मंगवाने में व्यवसायियों को भाड़ा की काफ़ी बचत होगी। आरएस बाजार के अगल बगल के गाँवो में नवटोल, कैथिनीयाँ, बलभद्रपुर, दैयाखरबार, लखनौर आदि के लोगों को काफ़ी सुविधा होगी। नवटोल बस स्टैण्ड पर बसों का परिचालन पुनः बहाल होगा। साथ ही कैथिनीयाँ गुमटी से बेहट व कोर्ट चौक, लँगड़ा चौक, राम चौक,थाना चौक होकर एनएच 57 जाने में जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !