Breaking News

झंझारपुर अनुमंडलीय अस्पताल एपीसेन्टर घोषित, 3 किमी क्षेत्र बना कंटेनमेंट जोन

झंझारपुर मधुबनी/डॉ संजीव शमा : एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर से प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार खजौली प्रखंड के 01 पुरूष एवं झंझारपुर प्रखंड के 01 पुरुष को कोरोना से संक्रमित प्रतिवेदित किया गया है।

उक्त प्रखंड के संबंधित गांव और पंचायत से कोविड-19 का मामला संपुष्ट पाए जाने के कारण इसके अन्यत्र प्रादुर्भाव को रोकने हेतु जिला पदाधिकारी ने संबंधित प्रखंड के उक्त क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन के रूप में घोषित कर दिया है। खजौली प्रखंड के उच्च विद्यालय, कसमा मरार एवं झंझारपुर के अनुमंडलीय अस्पताल को एपिसेेंटर घोषित करते हुए इसके 03 किमी के क्षेत्र को भी कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।

जिला पदाधिकारी नीलेश रामचंद्र देवड़े ने सभी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी,अंचलाधिकारी,थानाध्यक्ष, चिकित्सा पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारियों को कंटेनमेंट जोन के अंतर्गत की जाने वाली सभी गतिविधियों के लिए विभाग द्वारा दिये गये निदेशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने एवं कृत कार्रवाई का दैनिक प्रतिवेदन ससमय भेजने का निर्देश दिया है।

Check Also

आशीष झा कोइलखिया मिथिलालोक फाउंडेशन के संयुक्त सचिव मनोनीत

मधुबनी। जिले के कोईलख गांव के मूल निवासी आशीष झा कोइलखिया को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर …

दरिंदगी :: झंझारपुर के मधेपुर में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, एक गिरफ्तार 4 फरार

मधुबनी जिला के झंझारपुर के मधेपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ 5 …

झंझारपुर के पूर्व MLA गुलाब यादव के घर पर ईडी का छापा, पटना पुणे झंझारपुर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी

  डेस्क। झंझारपुर के पूर्व विधायक गुलाब यादव के घर पर मंगलवार सुबह ईडी की …