Breaking News

नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन कर लोगो को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

लखनऊ (धीरेन्द्र मिश्रा) : शहर की तमाम कालोनियो मे बरसात के मौसम मे जगह जगह गंदगी और जलभराव देखने को मिल रहा है जिसके कारण लोग बिमार हो रहे है इसी को ध्यान मे रखते हुए रविवार के दिन द मदर्स लेप वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष मानसी प्रीत जस्सी और सचिव मोहित सिंह चौहान के द्वारा गंदी बस्ती मे चिकित्सा परामर्श और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजन मे हेल्थ एकेडमी लखनऊ के विशेषज्ञ चिकित्सक डा0 निर्मला जोशी एवं डा0 निरूपमा पाण्डेय ने स्वास्थ्य जागरूकता के साथ बच्चों को निशुल्क परामर्श दिया इसी के साथ वरिष्ठ कनसल्टेंट चिकित्सक डा0 एस0 के0 श्रीवास्तव व अन्य विशेषज्ञ चिकित्सको द्वारा सेवाएं देकर जरूरतमंद लोगों को शिविर में निशुल्क जांच कर उन्हे औषधि उपलब्ध कराई गई। जिसमे सामाजिक कार्यकर्ता और पाॅवर विंग्म की अध्यक्ष सुमन सिंह रावत के साथ डा0 भीम सिंह नेगी ने विशेष सहयोग देकर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का संचालन सुचारू रूप से कराया।

पढ़े यह भी खबर


इस तरह की पहल पर पावर विंग्स की अध्यक्ष सुमन सिंह रावत ने सभी चिकित्सको के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया कि मानसी प्रीत जस्सी ने बहुत ही अच्छी पहल की शुरूआत की है हर तरफ जलभराव और गंदगी से लोग परेशान है जिसमे गरीब घरो के बच्चे स्वास्थ्य के प्रति जागरूक नही रहते है जिसको लेकर आज आयोजन कर उन्हे जागरूक करने के साथ औषधी वितरण का कार्य किया गया।

(फेसबुक पर  Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं।  TWITER  पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए  YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …