Breaking News

राज्यपाल लालजी टंडन को सीएम नीतीश ने पुष्पगुच्छ भेंट कर दी भावभीनी विदाई

पटना (संजय कुमार मुनचुन) : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना हवाई अड्डे पर राज्यपाल लालजी टंडन को पुष्प- गुच्छ भेंट कर भावभीनी विदाई दी। राज्यपाल लालजी टंडन को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। राज्यपाल लालजी टंडन ने अपनी भावभीनी विदाई पर मुख्यमंत्री सहित उपस्थित मंत्रियों एवं पदाधिकारियों को आभार व्यक्त किया।

राज्यपाल को पटना हवाईअड्डे अड्डे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, उद्योग मंत्री श्याम रजक, श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा, विधि मंत्री नरेंद्र नारायण यादव, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद, गन्ना उद्योग मंत्री श्रीमती बीमा भारती,

मुख्य सचिव दीपक कुमार, पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय, राज्यपाल के प्रधान सचिव श्री विवेक कुमार सिंह, प्रधान सचिव मंत्रिमंडल समन्वय श्री संजय कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री चंचल कुमार, जिलाधिकारी पटना श्री कुमार रवि, वरीय पुलिस अधीक्षक श्रीमती गरिमा मलिक ने भी पुष्प गुच्छ – भेंट कर विदाई दी।

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …