
डेस्क : मधुबनी जिले के पंडौल विधानसभा क्षेत्र में राजद से तीन बार विधायक रहे नैयर आजम का रविवार की सुबह करीब 4 बजे पटना में निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर अपने गांव मधुबनी के सकरी लाया जा रहा है। जिन्हें अंतिम विदाई चार बजे के करीब बाद नमाज़ असर दी जाएगी।सकरी दरबार टोला निवासी स्व. सूफी कादरी के 66 वर्षीय पुत्र नैयर आजम पंडौल विधान सभा से लगातार तीन बार विधायक रहे ।

वे पहली बार वर्ष 1985 में जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े थे जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा । फिर 1990 के विधानसभा चुनाव में वे जनता दल के प्रत्याशी बन चुनाव लड़े। परन्तु बेहद कम अन्तर से वह चुनाव भी चुनाव हार गए । किंतु, चुनाव हारने के बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और वे लगातार क्षेत्र में दबे-कुचले, गरीबों के लिए संघर्ष करते रहे । इसका फल उन्हें वर्ष 1995 के विधानसभा चुनाव में मिला जब वे पहली बार विधायक बने। फिर उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नही देखा । वर्ष 2000 एवं 2005 में चुनाव जीत हैट्रिक बनाई ।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
फिर पंडौल विधानसभा का विलय मधुबनी विधानसभा में हो जाने के बाद उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में वे समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार बन चुनाव लड़े जिसमें पराजय का सामना करना पड़ा था।इसके बाद वे सक्रिय राजनीति से दूर हो गए थे। लगातार बीमार रहने के कारण ने अक्सर पटना में ही रहते थे। पटना में ही इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !