Breaking News

बिहार :: दरभंगा के खाजासराय में सामाजिक एकता राईन सम्मेलन आयोजित

दरभंगा : जिला जमीयुत राईन की ओर से समाजिक एकता राईन सम्मेलन का आयोजन वार्ड 48 खजासराय ईदगाह में किया गया। जिसमे जिला, प्रखंड, पंचायत से राईन समाज के लोग उपस्थित हुए। अध्यक्षता दरभंगा जिला के अध्यक्ष मो. मुख्तार राईन और मंच संचालन दरभंगा जिला के जमीयुत राईन के सचिव डॉ राहत अली एवं मो. मुत्तुर्जा राईन ने किया। 

इस कार्यक्रम में राईन सामाजिक एकता कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए समाजिक एकता कार्यक्रम के मुख्य आथिति व बिहार जमीयुत राईन के प्रदेश अध्यक्ष शाहिद इकबाल मुन्ना ने कहा कि मुसलमानों की इस्थिति दलितों से भी खराब है। खासकर पसमांदा मुसलमानों की और कहा कि गरीबो पिछड़ो अकलियतों के लिए मांग सरकार से रखने की बात कही और राईन समाज के अभिभावकों को शिक्षा से जोड़ने की अपील की। मुख्य आथिति गुफरान साहीन ने कहा कि देश आजाद होने के बाद भी पसमांदा समाज खासकर राईन समाज को उनके हक हकूक से मरहूम रखा गया।

कार्यक्रम में मुख्तार मुखिया, मो. असरफ हुसैन, मुख्तार अहमद राईन, डॉ राहत अली, जफर आलम मो. मुत्तुर्जा राईन, आश मो. पीर मोहम्मद ईद अमानत अली, सादिक भारती, मो. मुतुर्जा राईन. मतलूब जायर, नूरूद्दीन जंगी, इकरामुल गुलाब, हाजी मोहम्मद अख्तर,हाजी जलील राईन, अख्तर हुसैन, जफीरुल राईन, मो. आफाक उर्फ लाल बाबू,मोहम्मद शमीम उर्फ शम्मो, मो. अब्बास उर्फ मंगल मोहम्मद आकाश, मो. सादिक भारती, हाफिज मो. मुस्ताक, गुलाम मोहम्मद, पीर मोहम्मद, आश मोहम्मद, मोहम्मद कफील अहमद, शौकत, मोहम्मद अमानत, ईद भारती, मोहम्मद इम्तियाज, सहाबुद्दीन, सफीकुर डॉ राहत अली, अख्तर हुसैन, हाफिज अमीरुल हक, पूर्व वार्ड पार्षद हसन इमाम उर्फ साहव, इकरामुल होदा, अख्तर हुसैन, मुतुर्जा राईन, मतलूब जायर, मोहम्मद गुफरान सहींन, डॉ राहत अली आदि लोगो ने अपने अपने विचार रखे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *