पटना (संजय कुमार मुनचुन) : ऑल इंडिया स्टूडेंट यूनियन AISU के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम आनंद अध्यक्षता में आज रानीघाट परिसर पटना विश्वविद्यालय में गरीबों, मजलूमों,
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
किसानों, मजदूरों, शोषितों, वंचितों, दलितों व पिछड़ों के मसीहा शोषण मुक्ति क्रांति के महानायक बिहार लेनिन अमर शहीद जगदेव बाबू की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा सह सामाजिक न्याय छात्र संवाद का आयोजन कर जगदेव बाबू के विचारों पर दर्जनों छात्रों ने विस्तार पूर्वक जगदेव प्रसाद के संघर्षों पर अपनी बातों को रखा।

अध्यक्षता करते हुए गौतम आनंद ने कहा कि जगदेव बाबु जीवन भर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के हक की लड़ाई को लड़ते रहे कई अपमानों को सहते हुए अपने जीवन को वंचित गरीब दलित पिछड़े वर्ग पर हो रहे शोषण को खत्म करने के लिए जीवन को शहिद कर दिए। ऐसे विचारवान रहनुमाओं की समाज को जरूरत है और ऐसे महापुरुष के विचारों को हर छात्र नौजवानों को जानने समझने की जरूरत है। कार्यक्रम को AISU के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रौशन राजा, राष्ट्रीय सचिव,आर्यन राज, प्रदेश सचिव मनीष यादव , लॉ कॉलेज अध्यक्ष कुंदन यादव , वरिष्ठ छात्र नेता विजय कुमार यादव विनीत, देश राज देशु, आर्यन,सुजीत,कुंदन,रूपेश ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में विक्की, चंदन, रौशन, आनंद, राजीव, अभिमन्यु, तरुण, संदीप, राकेश, भूषण, आलोक सहित दर्जनों छात्र शामिल थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !