9 जनवरी 2026 की सुबह तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी कर दिए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद आज घरेलू स्तर पर ईंधन के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी आम लोगों को न राहत मिली और न ही जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ा।

हर दिन की तरह आज भी सुबह 6 बजे भारतीय तेल कंपनियों ने विदेशी मुद्रा दर और अंतरराष्ट्रीय क्रूड ऑयल के भाव के आधार पर ईंधन की कीमतें अपडेट कीं।
एक जैसे क्यों नहीं होते पेट्रोल-डीजल के दाम?
देशभर में पेट्रोल और डीजल के रेट अलग-अलग होते हैं। इसकी वजह है केंद्र सरकार द्वारा लगाया गया एक्साइज ड्यूटी और राज्यों द्वारा वसूला जाने वाला VAT। इसके अलावा ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट भी कीमतों को प्रभावित करती है, जिससे हर शहर में रेट बदल जाते हैं।
आज देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
शहर
पेट्रोल (₹/लीटर)
डीजल (₹/लीटर)
नई दिल्ली
94.77
87.67
कोलकाता
105.41
92.02
मुंबई
103.44
90.03
चेन्नई
100.80
92.39
गुरुग्राम
95.47
87.93
नोएडा
94.74
87.81
बेंगलुरु
102.92
90.99
हैदराबाद
107.50
95.70
जयपुर
104.72
90.21
पटना
105.23
91.49
लखनऊ
94.69
87.81
चंडीगढ़
94.30
82.45
घर बैठे ऐसे जानें अपने शहर का पेट्रोल-डीजल रेट
अगर इंटरनेट की सुविधा नहीं है, तो SMS के जरिए भी आसानी से ताजा दाम पता किए जा सकते हैं—
IOCL ग्राहक: RSP <डीलर कोड> लिखकर 92249 92249 पर भेजें
BPCL ग्राहक: RSP <डीलर कोड> लिखकर 92231 12222 पर SMS करें
HPCL ग्राहक: HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 92222 01122 पर मैसेज भेजें
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !