Breaking News

अन्य शहरों में भी लागू हो पुलिस कमिश्नर प्रणाली : राज्यपाल

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस समारोह के उद्घाटन के अवसर पर राज्यपाल आनंदी पटेल ने कहा है कि प्रयोग के तौर पर प्रदेश के दो शहरों लखनऊ और नोएडा में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू हुई है। आगे अन्य शहरों में भी यही व्यवस्था लागू हो, यह बहुत जरूरी है।उन्होंने प्रदेश सरकार के कामकाज की सराहना करते हुए कहा कि राज्य की कानून-व्यवस्था की स्थिति अत्यंत मजबूत हो रही है।

प्रदेश सरकार द्वारा पिछले तीन वर्षों में अकल्पनीय और अद्भुत कार्य किए गए हैं। राज्य में कई नए एक्सप्रेस वे के साथ सड़कों का जाल बिछ चुका है।बीमारों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए अस्पतालों का विकास हो रहा है। अनेक चिकित्सा विद्यालय खोले जा रहे हैं, जिनमें पढ़ाई करके बेहतर चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी निकलेंगे। उत्तर प्रदेश के इतिहास की चर्चा करते हुए राज्यपाल ने कहा कि हमारा उत्तर प्रदेश पूरे विश्व में गौरवपूर्ण स्थान रखता है। यह प्रदेश राम कृष्ण की धरती है, गौतम बुद्ध की जन्मस्थली है। देश के स्वाधीनता संग्राम में यहां के अनेक वीर सपूतों ने प्राणों का बलिदान दिया।


इसी प्रदेश में पं.मदन मोहन मालवीय, पं.जवाहर लाल नेहरू, राम मनोहर लोहिया, पं.दीनदयाल उपाध्याय जैसे अनेक जननायक भी पैदा हुए।राज्यपाल ने कहा कि कबीर, जायसी, सूर, तुलसी, भारतेन्दु हरीशचन्द्र, जयशंकर प्रसाद, निराला जैसी इसी प्रदेश की विभूतियों ने विश्व साहित्य को समृद्ध किया। उर्दू साहित्य जोश मलिहाबादी, जिगर मुरादाबादी, चकबस्त, फिराक गोरखपुरी, अली सरदार जाफरी, कैफी आजमी शायर हुए जिनकी पहचान अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर होती है।उत्तर प्रदेश ने ही देश को 9 प्रधानमंत्री भी दिये। इस प्रदेश में पर्यटन की असीम सम्भावनाएं हैं। यहां का प्रत्येक जिला अपने विशिष्ट उत्पाद के लिए जाना जाता है।

Check Also

उप निरीक्षक मोहम्मद शकील का हुआ विदाई कार्यक्रम

चकरनगर/इटावा। तहसील क्षेत्र के थाना भरेह में तैनात मोहम्मद शकील का अचानक स्थानांतरण थाना चौबिया …

बोर्ड परीक्षाओं में उन्नाव जनपद के टॉपरों को शहीद अजीत कुमार आजाद स्मृति सम्मान – ट्री मैन पुलिस दंपत्ति

उन्नाव। पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवानों की याद में प्रियदर्शनी नगर के मनोरंजन पार्क …

पूर्व विधायक रविंद्र सिंह चौहान ने चकरनगर चकरनगर में जनता से किया संपर्क स्थापित

चकरनगर/इटावा। पूर्व विधायक रविंद्र सिंह चौहान गांव ललूपुरा में क्वारी नदी व सिंध नदी के …