मधुबनी / अंधराठाढ़ी : झंझारपुर के नवटोल में बुधवार की देर रात सड़क दुर्घटना में 25 वर्षीय एक युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र के ठाढ़ी निवासी शंकर झा के पुत्र चंदन झा के रूप में हुई है। युवक झंझारपुर में किराए के घर में रहता था। मृतक चंदन के पिता शंकर झा छत्तीसगढ़ सरकार में वित्त विभाग के डिप्टी डायरेक्टर हैं।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। चंदन के चाचा मोहन झा और काशीनाथ झा समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, गांव के लोग स्तब्ध हैं। उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि हंसमुख स्वभाव का चंदन अब इस दुनिया में नहीं रहा। बताया जाता है कि चंदन रात करीब आठ बजे झंझारपुर से अपनी बाइक से नवटोल जा रहा था। नवटोल उसकी ससुराल थी। रास्ते में कुत्तों के कारण उसकी बाइक असंतुलित होकर बिजली पोल से टकरा गयी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
- झंझारपुर समेत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर
- मैं भी पवित्र आत्मा को नमन करता हुं – राजेन्द्र कर्ण
उसके मौसा कौशल किशोर ठाकुर और ससुर अरविंद झा ने उसे अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए दरभंगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। शुक्रवार को सिमरिया में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
- पंकज कुमार दास समेत स्वर्णिम टाईम्स पूरा परिवार उनके आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करता है। साथ ही पिता शंकर झा समेत पूरे परिवार के प्रति टीम स्वर्णिम संवेदना व्यक्त करता है।
आज झंझारपुर समेत पूरे क्षेत्र के लोग शोकाकुल है। जिसने भी सुना सिर्फ एक ही बात बोला ये क्या हुआ। अनर्थ हो गया
स्वर्गवासी हो चुके यंग चैप चंदन यहा छात्रो के बीच लोकप्रिय थे। विभिन्न सब्जेक्ट में चंदन उनका मार्गदर्शन करते रहे थे। कई कोचिंग संस्था के छात्रों ने शोक सभा कर दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !