Breaking News

बिहार :: राहुल गांधी जबतक जेल जाकर लालू प्रसाद के गोड़ पर नहीं गिरेंगे, तबतक महागठबंधन की सीट साझेदारी नहीं होगी तय – सुशील मोदी

पटना (संजय कुमार मुनचुन) : डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने ट्विट किया कि आतंकवाद की चुनौतियों से मुंह मोड़कर जिन लोगों ने कालाधन, बेनामी सम्पत्ति और राजनीतिक वजूद बचाने के लिए कथित महागठबंधन बनाया है, वे बिहार में अपने आधा दर्जन से अधिक दोस्तों के बीच आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे का फार्मूला भी तय नहीं कर पाये हैं।

मुश्किल यह है कि भ्रष्टाचार पर कैबिनेट के प्रस्ताव की कापी फाड़ने वाले राहुल गांधी जब तक जेल में जाकर चारा घोटाला में सजायाफ्ता लालू प्रसाद के गोड़ पर नहीं गिरेंगे, तब तक सीट साझेदारी पर कोई फैसला ही नहीं होगा।
देश को कमजोर सरकार देने की नीयत रखने वाले कभी कामयाब नहीं होंगे।

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में किसानों को कर्ज माफी का झांसा देकर चुनाव जीता, लेकिन सत्ता हासिल करने के मात्र ढाई महीनों के भीतर राज्य के 7 किसानों को आत्महत्या करनी पड़ी। दूसरी तरफ देश में किसानों की आय दोगुनी करने के संकल्प के साथ काम करने वाली एनडीए सरकार ने कृषि बजट को दोगुना बढ़ाकर 2 लाख 11हजार 964 करोड़ करने और उपज के समर्थन मूल्य में डेढ़ गुना वृद्धि करने जैसे फैसलों के बाद गोरखपुर से किसान सम्मान निधि योजना लागू की।

बिहार सहित देश के 12 करोड़ किसानों के खातो में 2000 रुपये की पहली किस्त डाली गई।
किसान सम्मान योजना लागू करने के लिए प्रधानमंत्री का कोटिश: आभार।
…………………………….

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *