मोहनलालगंज/लखनऊ (सूरज अवस्थी) : मोहनलालगंज विकास खंड क्षेत्र दहियर में भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के घर पर रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया रोजे की फजीलत और इस मुकद्दस महीने को देखते हुए मोहम्मद सिराज ने अपने घर में रोजा

इफ्तार पार्टी की व्यवस्था कराई जिसमें गांव व आस पास काफी संख्या में रोजेदार शामिल हुए जिसमें मुस्लिम एकता व भाई चारे की मिसाल बने है इस मुकद्दस महीने में गांव का हर मुसलमान रोजा रखकर मुल्क के लिए अमन चैन की दुआ मांगी , रोजा इफ्तार करने के बाद दुआ मांगता है मुस्लिम समाज का मानना है कि एक नेकी के बदले 70 नेकिया अल्लाह पाक अता फरमाता है इसीलिए तो ऐसी भीषण गर्मी में हर मुसलमान रोजा रखकर कुरान पाक की तिलावत करता है और पंच गाना नमाज पढ़ने की कोशिश
- दरभंगा में शराब कारोबारियों पर मद्यनिषेध विभाग का शिकंजा, चार गिरफ्तार और 38.425 लीटर शराब समेत बीयर जब्त
- Raiyam Sugar Mill: 35 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की तैयारी, डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद
- दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
- फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
करता है क्योंकि वह जानता है कि इस मुकद्दस महीने में एक नेकी के बदले अल्लाह पाक 70 नेकिया अता फरमाता है इंसान में भेद भाव कैसा हम सब अनेक होते हुए भी एक रहे यही हमारा राष्ट्र धर्म है गीता और कुरान में भी प्यार का संदेश जग जाहिर है हम सभी मिलजुल कर रहे यही इंसान की इंसानियत है इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिला सह मीडिया प्रभारी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ मोहम्मद सिराज ने सभी रोजेदारों के साथ रोजा खोलकर इफ्तार पार्टी में मुल्क के लिए अमन चैन की दुआ मांगी और ईद का त्योहार सौहार्द पूर्वक मनाने का सभी से गुजारिश की ।।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !