Breaking News

मूर्ति विसर्जन :: रास्ते को लेकर 2 पक्षों में तनाव पत्थरबाजी व तोड़फोड़, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ मुरिया माली टोला

दरभंगा। मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों तरफ से पथराव होने लगा। इस घटना में कई लोगों को चोटें आईं हैं। घायलों में कुछ जवान भी शामिल हैं। घटना सदर थाना क्षेत्र के तारसराय मुरिया माली टोला की है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही दरभंगा के जिलाधिकारी, एसएसपी और भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। फिलहाल स्थिति की नाजुकता को देखते हुए जिलाधिकारी खुद पुलिस के साथ मौके पर कैंप कर रहे हैं। डीएम ने जिलेवासियों से शांति व्यवस्था कायम करने की अपील की है।

दरभंगा जिलाधिकारी राजीव रौशन ने की शांति बनाए रखने की अपील

दरभंगा डीएम राजीव रौशन ने बताया कि भालपट्टी ओपी अंतर्गत तारसराय मुरिया पंचायत में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों में तनाव उत्पन्न हो गया। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस अधिकारी और दंडाधिकारी पहुंचे। बातचीत करने के बाद मूर्ति विसर्जन के लिए भेज दिया गया है। विसर्जन को लेकर सड़क पर किस जगह से मूर्ति को टर्न लेना है, इसको लेकर कुछ लोग विवाद उत्पन्न कर रहे थे। कुछ लोग कह रहे थे कि पुराने मुखिया के घर के पास से टर्न लेना है। इसी सब बातों को लेकर विवाद बढ़ी। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी लोग दो मूर्ति लेकर लौट चुके थे। उन्होंने कहा कि जो लोग उपद्रव किए हैं, उनकी पहचान की जा रही है।

पत्थर फेंकने के सवाल पर जिलाधिकारी ने कहा कि पत्थर चलने की बात सामने आई है। जांच की जा रही है। उपद्रवियों के द्वारा कुछ घरों में भी तोड़फोड़ किया गया है। इस चीज को भी हम लोग चिन्हित करेंगे कि किन लोगों के द्वारा इस प्रकार का काम किया गया है। जिन लोगों ने भी इस प्रकार का काम किया है, उन लोगों की पहचान कर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं पत्थरबाजी में घायल के सवाल पर जिलाधिकारी ने कहा कि इस घटना में स्थानीय लोगों के साथ पुलिस पदाधिकारी के कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं हैं। चिंताजनक जैसी कोई बात नहीं है। मामला कंट्रोल में है।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …