पटना ब्यूरो संजय कुमार मुनचुन : सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में लोग बिस्किटों की छीना झपटी करते एक रेलवे स्टेशन पर दिख रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह वीडियो बिहार के कटिहार रेलवे स्टेशन का है. या वीडियो सरकार के सभी दावे की पोल खोल रही है जो कहा जा रहा है कि प्रवासी मजदूरों को ट्रेन में खाना और पानी भी मुहैया कराया जा रहा है.
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए जहां कई श्रमिक एक्सप्रेस चल रही हैं तो कई प्रवासी मजदूर सड़कों के जरिये ही घर जाने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन मजदूरों की दुर्दशा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग बिहार के कटिहार स्टेशन पर बिस्किटों के लिए छीनाझपटी करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को बॉलीवुड डायरेक्टर ओनिर ने शेयर किया है और ओनिर ने इसे लेकर सरकार पर तंज भी कसा है.
बिहार के कटिहार रेलवे स्टेशन के इस वीडियो को बॉलीवुड डायरेक्टर ओनिर ने शेयर किया है. ओनिर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, ‘आत्म निर्भर भारत.’ इस वीडियो पर खूब रिएक्शन आ रहे हैं, और इस देखकर जमीनी हालात का काफी हद तक इशारा भी मिल जाता है.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !