पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका का शव उसके पति के होटल से करीब 500 मीटर दूर बरामद हुआ है।

मृतक महिला की पहचान जहानाबाद जिले की निवासी माला देवी (40 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उनके पति सुबोध शर्मा जानीपुर के बभनपुरा इलाके में एक होटल चलाते हैं। माला देवी रविवार को मायके से ससुराल आई थीं, लेकिन देर रात अज्ञात अपराधियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही जानीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स पटना भेजा गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी एसपी पश्चिम भानु प्रताप सिंह और एसडीपीओ दीपक कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
प्रारंभिक जांच में दुष्कर्म या लूटपाट की आशंका से इनकार किया गया है। पुलिस पारिवारिक विवाद समेत सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। एफएसएल टीम को भी जांच में लगाया गया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाए
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !