Breaking News

शीला दीक्षित का निधन, दिल्ली सरकार ने की दो दिन के शोक की घोषणा

डेस्क : दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शीला दीक्षित का शनिवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 81 साल की थीं। आज दोपहर 2:30 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने दुख जताया 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर ट्वीट करते हुए लिखा- “शीला जी के निधन से काफी दुख हुआ। उन्होंने दिल्ली के विकास में काफी अहम योगदान दिया था। उनके परिवार और समर्थकों को सांत्वना।”  उनके निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने  गहरा शोक व्यक्त किया।

दिल्ली सरकार ने की दो दिन के शोक की घोषणा

दिल्ली सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर राष्ट्रीय राजधानी में दो दिन के शोक की घोषणा की है।उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया, ”दिल्ली सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती शीला दीक्षित जी के सम्मान में दो दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जायेगा। दीक्षित के निधन के मद्देनजर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री ने शनिवार को जम्मू कश्मीर में वैष्णो देवी मंदिर की अपनी प्रस्तावित यात्रा को रद्द कर दिया।

Check Also

स्लोवाकिया के राष्ट्रपति को मिला भारत की विरासत का खास उपहार

नई दिल्ली। भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक हस्तशिल्प और स्थानीय कारीगरों की अद्वितीय कला …

यमुना बाजार में उजड़ने का डर: 310 परिवारों के सामने घर बचाने की जंग

दिल्ली के यमुना बाजार इलाके में इन दिनों बेचैनी और अनिश्चितता का माहौल है। प्रशासन …

गैंग बस्ट अभियान में पुलिस की सफलता, गोगी गैंग का सदस्य गिरफ्तार

राजधानी दिल्ली में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन …