Breaking News

बिहार :: रेल मंत्रालय द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों का केंद्रीय राज्य मंत्री ने लिया जायजा

पटना (संजय कुमार मुनचुन) – केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राम कृपाल यादव ने पटना दीन दयाल उपाध्याय रेल खंड के पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले फुलवारीशरीफ , दानापुर, नेउरा, गांधी हाल्ट, सदिसोपुर,पटेल हाल्ट बिहटा, और पाली हाल्ट पर रेल मंत्रालय द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। 
पटना जंक्शन से DRM दानापुर के साथ रेलवे के सैलून में सवार होकर सबसे पहले फुलवारीशरीफ स्टेशन पहुंचे। यहाँ पर प्लेटफार्म संख्या 2 और 3 को ऊंचा किया जा रहा है। रेलवे द्वारा फुलवारी स्टेशन से आदर्श कॉलोनी होते हुए फुलवारी रेलवे गुमटी तक के सड़क ढलाई का कार्यारम्भ किया।


श्री यादव ने बताया कि सभी हाल्ट पर 300 मीटर और 3 मीटर चौड़ा प्लेटफार्म का ढलाई, 10 छोटे शेड बैठने की व्यवस्था के साथ, LED लाइट, पेयजल की व्यवस्था, साफ-सफाई, रंग रोगन का कार्य चल रहा है। सभी स्टेशनों पर शेड के उपरी टीन के चादर को बदला जा रहा है। दानापुर और बिहटा स्टेशन पर नया फुट ओवर ब्रिज, प्लेटफार्म पर नया शेड,वेटिंग हाल का जीर्णोद्धार, नया शौचालय, 4 अतिरिक्त पानी का बूथ तथा आस- पास के एरिया का सौन्दरीयकर्ण किया जा रहा है। श्री यादव ने कहा की आज़ादी के बाद पहली बार हो रहा है कि पटना -गया रेलखंड, दीन दयाल उपाध्याय- पटना रेलखंड सहित अन्य सभी हाल्ट पर एक साथ कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्षों में रेलवे द्वारा पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न परियोजनाओं में 237 करोड़ की राशि खर्च की गई है तथा 296 करोड़ की योजनाओं की स्वीकृति दी गयी है।

उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पाटलिपुत्र की जनता की तरफ से ह्रदय से आभार जताया। निरीक्षण में दानापुर के रेल प्रबंधक रंजन प्रकाश ठाकुर, सीनियर डीइइन समन्वय सुजीत झा, पूर्व विधायक अनिल शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष कुमार, चंद्रमा सिंह यादव, अनिल मुखिया, मंडल अध्यक्ष शंकर गुप्ता, रविश सिंह, मिथिलेश सिंह, रजनीश कुमार, मनोज गुप्ता, रवि कुमार शाहिल, कुमुद मिश्र, शैलेश सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *