Breaking News

श्यामा मंदिर में पुजारी ने की महिला की पीटाई, वायरल वीडियो पर मंदिर प्रशासन ने पुजारी को हटाया

देखें वीडियो भी…

डेस्क : दरभंगा के राज परिसर स्थित मां श्यामा माई मंदिर में एक पुजारी ने मंदिर में पूजा करने आई महिला को बाल पकड़कर पीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो पर एक्शन लेते हुए मंदिर कमेटी ने पुजारी के खिलाफ एक्शन लिया है और जांच कराने की बात कही है। फिलहाल पुजारी को मंदिर कार्यों से हटा दिया गया है।

बताया जाता है कि मंदिर की दहलीज पर पुजारी ने मंदिर आई महिला के बाल पकड़कर पिटाई कर दी। किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया। यह अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मंदिर कमेटी ने एक्शन लेते हुए पुजारी को मंदिर के कार्यों से अलग कर दिया है।

Swarnim Times

हालांकि महिला की तरफ से अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है। महिला की पहचान भी नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि घटना दो दिन पहले की है। महिला मंदिर के अंदर जाकर श्यामा माई की पूजा करने की जिद पर अड़ी थी जबकि कोविड गाइडलाइन की वजह से मंदिर के दरवाजे आम लोगों के लिए बंद थे।

महिला मंदिर के बंद दरवाजे को खोलने की जिद पर अड़ी थी। इसी बात को लेकर पुजारी और महिला के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान गुस्साए पुजारी ने महिला के बाल पकड़ लिए और उसकी पिटाई कर दी। वीडियो की पुष्टि करते हुए मंदिर के प्रबंधक चौधरी हेमचंद्र रॉय ने कहा कि महिला के साथ ऐसा सलूक सही नहीं है। पुजारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। मामले की जांच जारी है।

वीडियो में ऐसा सुना जा सकता है कि महिला अपने ऊपर देवी आने का दावा कर रही हैं। ऐसे में पुजारी उससे पूछता है कि बता मेरे हाथ में क्या है। तो महिला तीन बार जवाब में फूल कहती है। जबकि पुजारी का हाथ खाली होता है। ऐसे में नाराज पुजारी उसके बाल पकड़कर पीटता है क्योंकि वह देवी मां को बदनाम कर रही है।

Check Also

राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन का लक्ष्य

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला …

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *