संजय कुमार मुनचुन : बिहार पुलिस के एक जवान का उठक बैठक वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. अररिया के कृषि पदाधिकारी सरेआम एक बिहार पुलिस के होमगार्ड को बीच सड़क पर उठक बैठक करवा रहे हैं.
- दरभंगा में FMCG Products की आड़ में कंटेनर से लाई जा रही 4,947.120 लीटर शराब बरामद, 2 गिरफ्तार
- Big Breaking :: दरभंगा में EOU की छापेमारी, बहादुरपुर BDO के आवास पर जनकपुरी में सुबह-सुबह पहुंची टीम
- जिलाधिकारी हो तो ऐसा, रविवार को भी ऑन ड्यूटी :: एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य का डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- मंत्री मदन सहनी के विभाग का एक्शन मोड :: कुशेश्वरस्थान से फेकला तक छापेमारी, 1035 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त
- लहेरियासराय थाना के नए थानाध्यक्ष बने चंद्रकांत गौरी, अमित कुमार को पुलिस केंद्र भेजा गया
गाड़ी चेक करने पर बमक गए कृषि पदाधिकारी
बताया जा रहा है कि दो दिन पहले सिपाही ने बैरगाछी के पास कृषि विभाग के वाहन से पास की मांग की थी. पास नहीं होने पर सिपाही ने जुर्माना देने की बात कही थी.

सिपाही का बस इतना कहना था कि कृषि पदाधिकारी गाड़ी से उतरे और सड़क पर ही सिपाही से उठक बैठक करवाने लगे. कृषि पदाधिकारी की हनक और गुस्सा यहीं समाप्त नहीं हुआ है. पद का रुवाब इतना टाइट था कि बीच सड़क पर ही पैर छूकर माफी मांगने का आदेश दिया.

यही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. लॉकडाउन के बीच बिहार पुलिस दिन रात सड़क पर खड़ी है. ऐसे में बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय कई बार पुलिस के जवानों की तारीफ भी कर चुके हैं लेकिन ऐसे तस्वीरें क्या बिहार पुलिस के मनोबल को बढ़ाएंगी?

मुश्किल हालात में जनता की सेवा करने वाली बिहार की पुलिस के लिए यह तस्वीर किसी भी नजरिये से ठीक नहीं है. सूबे के आला अधिाकारियों को इस शर्मनाक वायरल वीडियो पर संज्ञान लेना चाहिए ताकि हमारे बिहार पुलिस के जवानों का मनोबल घट न सके.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !