Breaking News

कारोबार :: पाकिस्तान में महज 2 घंटे में बिका 2 ट्रक लहसुन, भारत से बड़े पैमाने पर टमाटर व लहसुन की हो रही तस्करी

डेस्क : भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव की वजह से कारोबार काफी प्रभावित है. पाकिस्तान में टमाटर और लहसुन की इतनी किल्लत हुई, कि भारत से पहुंचा दो ट्रक लहसुन, दो घंटो के अंदर ही बाजार में बिक गया. 

बता दें, पुलवामा हमले और एयर स्ट्राइक के बाद से पाकिस्तान में टमाटर और लहसुन की किल्लत काफी बढ़ गई है. जिसके चलते दोनों देशों के बीच ट्रकों की आवाजाही भी रुक गई थी. लेकिन अब श्रीनगर से पाकिस्तान के चकोटी के बीच ट्रकों की आवाजाही शुरू फिर हो गई है. रावलपिंडी और लाहौर के बाजारों में भारत से सब्जियों के ट्रक पहुंचने लगे हैं.

इस बारे में लाहौर के बादामी बाग फल एवं सब्जी मार्केट असोसिएशन के महासचिव के चौधरी खलील महमूद के मुताबिक यह ट्रक तस्करी के जरिए पहुंच रहे हैं. खलील ने दावा किया कि सीमा पर घूसखोरी के जरिए ट्रकों को पाकिस्तान में एंट्री दी जा रही है.

Check Also

मिथिला में कुटीर उद्योग :: आर्थिक समावेशी विकास का व्यावहारिक मॉडल – शंकर झा

देश के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से। मिथिला, जो अपनी सांस्कृतिक संपन्नता और …

डीजीपी छत्तीसगढ़ ने वित्त नियंत्रक शंकर झा को सराहा, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

नवा रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में पदस्थ वित्त नियंत्रक शंकर झा को …

मिथिला के कुटीर उद्योग – महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक समावेश का सशक्त मॉडल

मिथिला के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से : पारंपरिक कला से वैश्विक पहचान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *