डेस्क : बेखौफ अपराधियों ने लूटपाट करने के दौरान एक व्यापारी को गोली मार कर हत्या कर दी. इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई. वहीं, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. 
मामला जिले के मुफसिल थाना क्षेत्र के खम्हार गांव का है. बताया जा रहा है कि नीरज घर लौट रहा था. इस दौरान बाइक से अपराधी पीछा कर के लूटपाट करने लगे. इसका विरोध करने पर अपराधियों ने नीरज को गोली मार दी.
इस घटना के बाद आक्रोशित गांव वालों ने शव को रख कर हंगामा करने लगे. सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंच कर गांव वालों समझा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, पुलिस का कहना है कि हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. मामले की जांच की जा रही है.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !
