संजय कुमार मुनचुन : लॉक डाउन 3 के बीच रेलवे ने बड़ी घोषणा की है। भारतीय रेलवे ने 12 मई से आंशिक रूप से रेल सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। 12 मई से नई दिल्ली से 15 शहरों के लिए विशेष ट्रेन चलेंगी।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
ये ट्रेन नई दिल्ली स्टेशन से डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरू, चेन्नई, तिरुअनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू के लिए रवाना होंगी। 11 मई शाम 4 बजे से टिकटों की बुकिंग शुरू होगी। 12 मई के बाद अन्य रूट पर ट्रेन शुरू हो सकती हैं। स्वास्थ्य जांच से जुड़ी प्रक्रियाएं रेलवे स्टेशन पर ही पूरी कर ली जाएंगी।

भारतीय रेलवे ने कहा कि सिर्फ आईआरसीटीसी (IRCTC) के जरिये ऑनलाइन टिकट बुक होंगी। किराए में कोई बदलाव नहीं हुआ है। स्टेशनों पर टिकट बुकिंग खिड़की बंद रहेगी, प्लेटफॉर्म टिकट सहित कोई काउंटर टिकट जारी नहीं होगा। यात्रियों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग की जाएगी। स्क्रीनिंग के बाद सिर्फ उन्हीं लोगों को ट्रेन में चढ़ने की अनुमति होगी जिनमें वायरस से संक्रमण के कोई लक्षण नजर नहीं आएंगे। रेलवे के मुताबिक कैटरिंग की सुविधा नहीं मिलेगी।
इसी के साथ रेलवे धीरे-धीरे दूसरे रूट पर भी विशेष ट्रेनें शुरू करेगा। इसके लिए सिर्फ ऑनलाइन टिकट ही IRCTC के जरिये बुक होंगी। किराए में कोई बदलाव नहीं हुआ है। रेलवे ने कहा है कि यात्रा से पहले सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। जिन लोगों की कंफर्म टिकट होगी, उन्हीं को यात्रा करने दिया जाएगा। ध्यान दें अभी कोई भी काउंटर टिकट देशभर में नहीं खुला है, सिर्फ आईआरसीटीसी के जरिए ही ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू हुई है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !