Breaking News

दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, रोड़ेबाजी में कई घायल

पटना/फतुहा (श्रवण राज) : रविवार की शाम बालू गिराने के विवाद पर केवलातर गांव में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट और रोड़ेबाजी हो गई। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराने में जुटी है।

जानकारी के अनुसार रविवार को गाड़ी से बालू ले जा रहे एक गुट के व्यक्ति की गाड़ी रास्ते में फंसने के कारण बालू वहीं जमीन पर गिराना पड़ा।

इसी मुद्दे पर दो गुटों के बीच बात बढ़ गई और मामला थाने पहुंच गया। इसके बाद फतुहा थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंच बालू को वहां से हटवा दिया। शाम करीब पांच बजे एकमत होकर दूसरे गुट ने पहले गुट वालों के मुहल्ले में जमकर रोड़ेबाजी की। करीब एक घंटे तक पूरा इलाका रणक्षेत्र में तब्दील रहा।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण एसपी, फतुहा एएसपी के अलावा कई थानों की पुलिस और पटना से अतिरिक्त बल मंगा लिया गया। फिलहाल इलाके को सील कर पुलिस घटनास्थल पर कैम्प कर रही है।

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …