मधुबनी : जिलाधिकारी डॉक्टर नीलेश रामचंद्र देवरे ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को कोरोनावायरस संक्रमण के फैलाव को देखते हुए आवश्यक निर्देश दिया है. सभी संबंधित पदाधिकारियों को होम क्वॉरेंटिन में रह रहे लोगों को चिकित्सा व अन्य सुविधा प्रदान दने को कहा है. इसके तहत पदाधिकारियों को विभाग द्वारा दिए गए हैं निर्देश का अनुपालन करने को कहा हे.
- दरभंगा में शराब कारोबारियों पर मद्यनिषेध विभाग का शिकंजा, चार गिरफ्तार और 38.425 लीटर शराब समेत बीयर जब्त
- Raiyam Sugar Mill: 35 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की तैयारी, डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद
- दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
- फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
साथ ही होम क्वॉरेंटिन में रह रहे लोगों को दूरभाष के माध्यम से भी सूचना देने का निर्देश दिया गया है कि वे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रखते हुए घर से बाहर नहीं निकले. प्रशासन द्वारा उन्हें हर संभव सहायता की व्यवस्था की गई है. उन्होंने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि यदि हम सभी को क्वॉरेंटिन को सही से मैनेजमेंट करते हैं तो हमारा जिला कोरोना से सुरक्षित रह सकता है. उन्होंने कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए सख्ती से कार्रवाई करने हेतु सभी पदाधिकारी को निर्देश दिया है. उन्होंने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को अपने अपने अनुमंडल स्तर पर भी नियंत्रण कक्ष बनाने का निर्देश दिया, ताकि लोगों को समस्या का समाधान यथा संभव ससमय हो सके.

जिलाधिकारी द्वारा सभी थानाध्यक्षों को चौकीदारों के माध्यम से होम क्वॉरेंटिन कराए गए व्यक्ति को घर में रहने का स्पष्ट निर्देश देने को कहा गया. सभी एमओआईसी एवं सभी कर्मचारियों को 24 घंटे अपने मुख्यालय में रहने का निर्देश दिया गया. सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पांच बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाने का भी निर्देश दिया गया. उन्होंने बताया कि अब तक जिले में लगभग 8000 लोगों को चिन्हित कर होम क्वॉरेंटाइन कर घर में रहने का निर्देश दिया गया है. कार्यपालक सहायक को क्षेत्रीय कार्यपालक सहायक बनाया गया है. इसका मुख्य कार्य चछु ऐप के माध्यम से बाहर से आए लोगों की निगरानी करना है.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !