देखें वीडियो
डेस्क : वैशाली के एक जेडीयू नेता का अर्धनग्न लड़की के साथ शराब पीते वीडियो सोशल मीडिया में वायरल वीडियो वायरल हो रहा है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर से बिहार में शराबबंदी की पोल खुल जाने का दावा किया जा रहा है. लेकिन अभीतक ये पता नहीं चल पाया है कि ये विडियो बिहार का है या बाहर का. सूत्रों के अनुसार ये तस्वीर दिल्ली की है और बहुत पहले की है जिसे अभी शराबबंदी से जोड़कर वायरल किया गया है.
- दरभंगा में शराब कारोबारियों पर मद्यनिषेध विभाग का शिकंजा, चार गिरफ्तार और 38.425 लीटर शराब समेत बीयर जब्त
- Raiyam Sugar Mill: 35 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की तैयारी, डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद
- दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
- फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
इस वायरल वीडियो में एक शख्स गंजी और जींस पेंट पहने हुए एक अर्ध-नग्न लड़की के साथ शराब पी रहा है.उस वीडियो में अर्ध नग्न अवस्था में एक लड़की एक व्यक्ति को शराब का जाम अपने हाथों से ऐसे दे रही है मानों वह फोटो सेशन करवा रही हो. उसकी नजर कैमरे पर है .

वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि जो शख्स अर्धनग्न लड़की के साथ शराब पीते दिख रहा है वह जेडीयू के वैशाली जिले का प्रखंड स्तर का नेता है.जानकारी के अनुसार तस्वीर में जो शख्स दिख रहा है वह वैशाली जिले के गोरौल प्रखंड के जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष अंसार आलम है.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !