Breaking News

15 जनवरी से बदलेगा यूपी का मौसम मिजाज, पाला-शीतलहर से राहत के संकेत; कई जिलों में घना कोहरा बढ़ाएगा परेशानी

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड का असर अभी बना हुआ है, लेकिन मकर संक्रांति के बाद मौसम में धीरे-धीरे बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक 15 जनवरी से प्रदेश के मौसम में यू-टर्न आने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में क्रमिक बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है, जिससे पाले और शीतलहर से कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।

8

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बीते दिनों पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में रात के तापमान में भारी गिरावट के चलते शीतलहर का प्रभाव देखा गया। मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मुरादाबाद और रुहेलखंड क्षेत्र में ठंड का असर खासा तेज रहा, हालांकि अब हालात में धीरे-धीरे सुधार के संकेत मिल रहे हैं।

मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि लगातार दो पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से अगले 5 से 6 दिनों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में करीब 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके चलते 15 जनवरी के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शीतलहर का असर कमजोर पड़ने की संभावना है।

हालांकि राहत के साथ-साथ कोहरे की चुनौती भी बढ़ सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह के समय कोहरे का दायरा और घनत्व बढ़ेगा। कुछ स्थानों पर दृश्यता बेहद कम हो सकती है, हालांकि दिन चढ़ने के साथ कोहरा छंटने से मौसम साफ और सुहावना बने रहने की संभावना है। 19 जनवरी के आसपास पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी या छिटपुट बारिश भी हो सकती है।

मेरठ और अयोध्या सबसे ठंडे रहे

मौसम विभाग के वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के अनुसार प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान मेरठ में 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अयोध्या दूसरे स्थान पर रहा, जहां तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहा।

बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे का असर देखने को मिला। बरेली, गाजियाबाद और सहारनपुर में सुबह के समय शून्य दृश्यता दर्ज की गई, जबकि शाहजहांपुर में दृश्यता 30 मीटर और मुरादाबाद, नजीबाबाद व बिजनौर में 50 मीटर तक सिमट गई।

मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि 15 जनवरी के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत कई इलाकों में कोहरे का असर और गहरा सकता है, जिससे यातायात और जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

चालक को आई झपकी, गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर बस; 20 यात्री घायल

गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: डबल डेकर बस पलटी, 20 यात्री घायल, 5 की हालत …