Breaking News

बिहार :: आगामी 30 जनवरी को झंझारपुर के ललित कर्पूरी स्टेडियम में आयोजित भाजपा के “शक्ति केंद्र सम्मेलन” को बनायें सफल – गोपालजी ठाकुर

दरभंगा : सुपौल हाट गाछी स्थित विवाह भवन में राज कुमार सहनी के अध्यक्षता में बिरौल उत्तरी व गौराबौराम मंडल की संयुक्त बैठक हुई। जिसमें मंडल कार्यसमिति व शक्ति केंद्र टीम उपस्थित थें। जिसमें बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह क्षेत्रीय प्रभारी गोपाल जी ठाकुर ने उपस्थित हुए। बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री ठाकुर ने पार्टी के आगामी कार्यक्रम की जानकारी दी और 30 जनवरी को झंझारपुर के ललित कर्पूरी स्टेडियम में आयोजित शक्ति केंद्र सम्मेलन को सफल बनाने का आवाह्न किया। 
श्री ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि गौराबौराम विधानसभा से शत प्रतिशात शक्ति केंद्र की टीम की भागीदारी हो श्री ठाकुर ने कहा झंझारपुर का कार्यक्रम एतिहासिक कार्यक्रम होगा इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत सरकार के मंत्री श्री नितिन गडकरी जी आएंगे, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री व बिहार भाजपा के प्रभारी राज्यसभा सांसद श्री भूपेंद्र यादव जी, बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, बिहार के संगठन महामंत्री श्री नागेंद्र जी, सहित दर्जनों वक्ता अपनी बात को रखेंगे
श्री ठाकुर ने कहा 27 जनवरी को प्रधानमंत्री जी का मन का बात प्रत्येक बूथ पर एवं मन की बातों को सुने।

 परम-आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओ को घर-घर पहुँचावे ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति को इसका लाभ मिले,पुनः 2019 में परम-आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार बने और मजबूर सरकार बनाने वालों को मजबूत सरकार के रूप में करारा जवाब मिले।


बैठक में लोकसभा विस्तारक राजेन्द्र मंडल, जिला महामंत्री संजीव साह, शिव जी यादव, मंडल अध्यक्ष राज कुमार सहनी, महावीर सिंह, माधव चौधरी, विधानसभा विस्तारक प्रमोद चौधरी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष घनश्याम कुमार, सीताराम झा, प्रफुल्ल चंद्र राय, अशोक झा,भोला मिश्र, वीरेंद्र सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थें।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *