Breaking News

बिहार :: भारती मित्र पार्टी का “सावधान रैली” आयोजित

मधुबनी : गरीबों व बेसहारों की सेवा करने एवं उसकी आव़ाज बुलंद करने के लिए ही भारती मित्र पार्टी का उदय हुआ है। उक्त बाते भारती मित्र पार्टी द्वारा अरेर के स्कुल मैदान में आयोजित सावधान रैली को सम्बोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनेश्वर महतो ने कहा। श्री महतो ने कहा कि अब पुरी बहुमत वाली सरकार को मंदिर निर्माण को रोकावट कौन डालता है। 

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के नाम पर कई बार सरकार बना चुकी भाजपा को इस बार बहुमत था परंतु मंदिर निर्माण क्योंं नही करायी। अब देश की जनता जाग चुकी है एवं अब जनता राम मंदिर निर्माण के नाम पर मुर्ख नही बनने वाली है। उन्होंने कहा कि एक के बदले दस सर लाने वाले प्रधानमंत्री अब देश की जनता को जवाब क्यो नही दे रहे है।
सीमा पर देश के जवान लगातार शहीद हो रहे है। लेकिन दस सर तो दूर एक सर भी प्रधानमंत्री न ला सके। श्री महतो ने सभा में उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले सावधान रैली का उद्देश यही है कि देश की जनता झुठे वादों का जवाब अपने वोटों से दें।

इस अवसर पर भामिपा के प्रदेश अध्यक्ष ललित कुमार सिंह,राम जतन महतो,इन्द्रजीत कुमार,इनामुल रहमान अंसारी,वीणा देवी,राजेश महतो आदि ने भी सभा को सम्बोधित किया।

Check Also

आशीष झा कोइलखिया मिथिलालोक फाउंडेशन के संयुक्त सचिव मनोनीत

मधुबनी। जिले के कोईलख गांव के मूल निवासी आशीष झा कोइलखिया को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर …

दरिंदगी :: झंझारपुर के मधेपुर में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, एक गिरफ्तार 4 फरार

मधुबनी जिला के झंझारपुर के मधेपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ 5 …

झंझारपुर के पूर्व MLA गुलाब यादव के घर पर ईडी का छापा, पटना पुणे झंझारपुर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी

  डेस्क। झंझारपुर के पूर्व विधायक गुलाब यादव के घर पर मंगलवार सुबह ईडी की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *