Breaking News

फिल्म ‘सैराट’ की रिमेक ‘धड़क’ का धारावाहिक टेलीविजन पर प्रसारण को है तैयार

आयुषी प्रियादर्शी : ‘सैराट’ की रीमेक है ‘धड़क’ जो पिछले साल रिलीज हुई थी। अब फिर इस कहानी को छोटे परदे के लिए याद किया जा रहा है। खबर है कि इस दर्दभरी प्रेम कहानी पर एक टीवी सीरियल बन रही है।

इस सीरियल का नाम ‘जात न पूछो प्रेम की’ होगा। इसमें लीड रोल किंशुक वैद्य करेंगे। यह वही रोल है जो ‘धड़क’ में ईशान खट्टर ने किया था। पहले भी कयास लगाए जा रहे थे कि कर्णसंगिनी नामक धारावाहिक में मुख्य भूमिका निभाने वाले किंशुक वैद्य का चयन ईशान खट्टर का रोल निभाने के लिए किया जा सकता है, लेकिन अब उनके नाम की पुष्टि कर दी गई है। किंशुक वैद्य ने अब उनका लुक टेस्ट पास कर लिया है और वह जल्द है इस सीरियल की शूटिंग शुरू करेंगे।

शो में फीमेल लीड का रोल प्रणाली सिंह को दिया गया है जिनका ये डेब्यू होगा। यह रोल ‘धड़क’ में श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी ने किया था।

प्रणाली भी इस शो के लिए बहुत उत्साहित हैं l हिंदी फिल्म ‘धड़क’, मराठी की फिल्म ‘सैराट’ की आधिकारिक रीमेक थी। ‘सैराट’ एक मराठी बहुचर्चित फिल्म थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए से अधिक का व्यापार किया था।
‘धड़क’ पर आधारित इस शो में भी समाज के दो अलग-अलग जाति के लोगों को एक साथ दिखाने का प्रयत्न किया गया था, जोकि एक दूसरे ने अपार प्रेम करते हैं l मराठी ‘सैराट’ में आकाश ठोसर और रिंकू राजगुरु ने लीड रोल निभाया था।

Check Also

MMS :: भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशाकर मधु का अश्लील वीडियो वायरल

https://youtu.be/MxzEb8GqMl0 देखें वीडियो भी… डेस्क : भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशाकर मधु का एक अश्लील वीडियो सोशल …

फनकार – ए – आज़म थे ट्रेजडी किंग अभिनेता दिलीप कुमार : डॉ संजीव शमा

दिलीप कुमार के निधन से चाहनेवालों में शोक, फैन्स ने दी श्रद्धांजलि झंझारपुर (डॉ संजीव …

बनकाठी (वन की लकड़ी) – लॉकडाउन के दौरान एक अनोखी कहानी…

अमरेंद्र सुमन की स्पेशल रिपोर्ट : झारखंड का एक सुदूर गाँव बनकाठी गाँव के बच्चों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *