आयुषी प्रियादर्शी : चमकदार चेहरा पाने की इच्छा सभी की होती है. पर क्या आपके चेहरे पर डलनेस आ रही है? इसका मुख्य कारण है पानी की कमी. पानी की कमी से डिहाइड्रेशन होता है और इसका सीधा असर चेहरे पर पड़ता है.

तो आइए हम आपको बताते हैं खुद को हाइड्रेट और ग्लोइंग स्किन, चेहरा पाने के तरीके.
चिया सीड्स
चिया सीड्स को सुपरफूड कहा जाता है. यह ओमेगा 3 फैटी एसिड और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है. इसका सेवन चेहरे पर चमक लाने में फायदेमंद होता है.

दालचीनी
पानी में दालचीनी और सेब का एक टुकड़ा उबालकर, इसका पानी छानकर पीना शरीर में खून का संचार सही रखता है और चेहरे पर निखार आता है.

स्ट्रॉबेरी
पानी में स्ट्रॉबेरी का रस मिलाकर पीना चेहरे को साफ करता है. इससे दाग-धब्बे हट जाते हैं.

पुदीने के पत्ते
रोजाना सुबह पुदीने के पत्तों को पानी में उबालकर पीने से चेहरे पर दाग-धब्बे नहीं होते हैं.

- दरभंगा में शराब कारोबारियों पर मद्यनिषेध विभाग का शिकंजा, चार गिरफ्तार और 38.425 लीटर शराब समेत बीयर जब्त
- Raiyam Sugar Mill: 35 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की तैयारी, डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद
- दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
- फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
शहद
गुनगुने पानी में शहद का सेवन शरीर को स्वस्थ तो रखता ही है, साथ ही चेहरे को भी सुंदर बनाता है.

स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !