Breaking News

शोध से प्राप्त निष्कर्ष समाज के लिए हितकारक – डॉ. अरविंद सिंह

दरभंगा : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के स्वपोषित संस्थान दूरस्थ शिक्षा निदेशालय के निदेशक डॉ. सरदार अरविंद सिंह ने कहा कि शोध कार्य से प्राप्त निष्कर्ष समाज के लिए हितकारक है।

संबोधित करते हुए डॉ. सरदार अरविंद सिंह

उन्होंने कहा कि नौकरी व पदोन्नति प्राप्त करने के लिए शोध उद्देश्य नहीं होना चाहिए। वे रविवार को शिक्षा विभाग के पीएचडी कोर्स का विधिवत आरंभ कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रत्येक शोधकार्य का लाभ समाज तथा राष्टÑ को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपनी मातृभाषा में किया गया शोध उपयोगिता के दृष्टि से अधिक श्रेयकर होता है।

वहीं डॉ. डी. एन. सिंह ने कहा कि शोध के चयन का कार्य समाज के लिए उपयोगी हो उसे करना चाहिए। शोध मात्र डिग्री पाने के लिए नहीं, बल्कि शोध के समय सूक्ष्म बातों पर ध्यान देना चाहिए। जो समाज के हितकारी हों। वहीं डॉ. विजय कुमार ने कहा कि शोध कार्य का उद्देश्य सत्य का अनुसंधान करना ही होता है। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. विनय कुमार चौधरी ने कहा कि शोधार्थी का पहला लक्ष्य समय पालन करना है। जो समय का पालन नहीं करते वे अच्छे शोधार्थी नहीं बन सकेंगे। इस अवसर पर प्राध्यापक डॉ. सुजित कुमार द्विवेदी ने कहा कि गुणात्मक शिक्षा में शिक्षक और छात्र दोनों की भूमिका अहम है।

इस अवसर पर डॉ. शम्भु प्रसाद, सुबोध कुमार, ज्ञान प्रकाश तिवारी, आनंद मोहन, विनय कुमार रमण ने भी अपने विचार रखे। संचालन डॉ. अखिलेश कुमार मिश्र धन्यवाद ज्ञापन निर्मल कुमार और स्वागत प्रो. विनय कुमार चौधरी ने किया।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *