Breaking News

सेहत :: बेहद खतरनाक हो सकती है आपकी ये आदतें

आयुषी प्रियादर्शी : हेल्दी लाइफ के लिए जरूरी है हेल्दी खान-पान और हेल्दी लाइफस्टाइल। लेकिन हम अपनी हेल्थ को नुकसान पहुंचाते रहते हैं और ऐसी चीजें खाते रहते हैं जिनका आगे जाकर गंभीर परिणाम देखने को मिलता है।

न तो हम सही समय पर और सही तरह से एक्सर्साइज करते हैं। न ही पूरी नींद लेते हैं और न ही सही समय पर सोते या ढंग से खाते-पीते हैं। वर्ल्ड हेल्थ डे के मौके पर आज हम आपको ऐसी आदतों के बारे में बताएंगे जो आपकी सेहत के लिए खतरा पैदा कर रही है।
ज्यादा मीठा खाना

कई लोगों को मीठा खाने का बेहद शौक होता है। मीठे के नाम पर वे चीनी या गुड़ तक फांक लेते हैं। अगर ऐसा है तो मीठा खाना बंद कर दें। लेकिन अगर आप यह सोच रहे हैं कि मीठे के नाम पर चीनी, गुड़ या फिर कैंडी जैसी चीजें ही होती हैं तो फिर आप गलत हैं। शुगर फ्रूटस के अलावा कई और चीजों में होता है। बल्कि जो भी खाना हम खाते हैं, वह भी हमारे शरीर में जाकर ग्लूकोज में परिवर्तित हो जाता है। इसलिए शुगर का सेवन कंट्रोल में रखें। ज्यादा शुगर खाने से इंसुलिन का लेवल बढ़ जाता है, जो डायबीटीज को दावत देता है। हार्ट संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है और व्यक्ति मोटापे का भी शिकार हो जाता है।
कम पानी पीना


मानव की शरीर में 50 से 65 फीसदी पानी की मात्रा होती है। ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि सेहत को बनाए रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना कितना जरूरी है।

पानी की कमी से कई तरह की बीमारियां जन्म ले लेती हैं, जैसे कि डिहाइड्रेशन, मोटापा, हाइपरटेंशन, कब्ज, गैस्ट्राइटिस, एक्जिमा, सिस्टाइटिस और यूरिन इंफेक्शन। इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।

शराब और सिगरेट का सेवन


कई लोग काफी शराब पीते हैं और स्मोकिंग करते हैं, लेकिन सेहत की नजरिए से बिल्कुल भी सही नहीं है। शराब पीने और स्मोकिंग करने से डिप्रेशन, असमय वृद्धावस्था, टेंशन, थकान, नींद की कमी, इंफेक्शन और कैंसर जैसी घातक बीमारियां हो सकती हैं।
पूरी नींद न लेना


कई लोग पूरी नींद नहीं ले पाते और इसके लिए कई चीजें जिम्मेदार हैं, जैसे कि काम का बोझ, टेंशन, डिप्रेशन, खान-पान और लाइफस्टाइल में बदलाव। लेकिन वजह चाहे जो भी हो, हमेशा पूरी नींद लेनी चाहिए। नींद की कमी से लोग डायबीटीज, हार्ट संबंधी बीमारियां और मोटापा के शिकार हो जाते हैं।

Check Also

राष्ट्रीय पोषण दिवस :: 30 सितम्बर तक मनायेंगे पोषण माह, पोषण पुर्नवास केंद्र भी रहेंगे क्रियाशील

दरभंगा : कुपोषण मुक्त समाज निर्माण को लेकर सरकार पूरी तरह संकल्पित एवं सजग है …

अतिकुपोषित बच्चे की देखभाल हेतु ‘शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम’, स्वास्थ्य समिति ने पत्र जारी कर दिए निर्देश

मधुबनी : कोविड-19 के दौर में भी सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग शिशु से लेकर वयस्क …

सकारात्मक बदलाव :: कोरोना भगाने की लोगों ने ठानी, खुद की जीवनशैली बदल डाली

दरभंगा : कोरोना काल ने भी लोगों के अंदर बड़ा बदलाव ला दिया है। वायरस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *