Breaking News

जज के फ्लैट का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात समेत लाखों की चोरी

खलाल (लखनऊ) :: इलाहाबाद हाइकोर्ट के जज अनिरुद्ध सिंह के गोमतीनगर विस्तार स्थित गंगा अपार्टमेंट में रविवार रात चोरों ने धावा बोला। चोर फ्लैट का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात समेत लाखों रुपये का माल बटोर ले गए। इस संबंध में जज की बेटी आभा सिंह ने गोमतीनगर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर गोमतीनगर रामसूरत सोनकर के मुताबिक यहां फ्लैट में जज की बेटी और पत्नी रहती हैं,जो घटना के समय मौजूद नहीं थीं। सुबह सूचना मिलने पर पुलिस ने फिंगरप्रिंट और डॉग स्क्वायड दस्ते के साथ घटनास्थल की छानबीन की, लेकिन अभी चोरों का पता नहीं चल सका है। चोरों की तलाश की जा रही है। साथ ही कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी का जा रही है।

सीसी फुटेज में कैद हुए चोर—
पुलिस ने घटना के बाद गंगा अपार्टमेंट में लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें दो चोर दिखे हैं। उन्हें चिन्हित किया जा रहा है।
सुरक्षा पर भी उठ रहे सवाल—
घटना को लेकर अपार्टमेंट की सुरक्षा-व्यवस्था पर भी सवाल उठ  रहे हैं। यहां की सुरक्षा निजी गार्डों के भरोसे है, पुलिस उनसे भी पूछताछ कर रही है। साथ ही सोसाइटी के पदाधिकारियों से भी बात की जा रही है।

(फेसबुक पर  Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्सलिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं।  TWITER  पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए  YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)


Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …