
सूरज अवस्थी (लखनऊ) :: निगोहा क्षेत्र के लालपुर के आज सुबह लगभग 6:00 बजे एक ट्रक up22t 93 94 अचानक एक मारुति को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर नहर में जा घुसा इस ट्रक में रील पेपर लगा हुआ था और मोहम्मद रफी अली अहमद दोनों लोग केमरी गांव जिला रामपुर के रहने वाले हैं और शाहजहांपुर से रियल पेपर लादकर कोलकाता जा रहे थे आज सुबह लगभग 6:00 बजे निगोहा क्षेत्र के लालपुर टावर के पास एक मारुति को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित हो गया और नहर में जा घुसा जिससे आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों ने इसकी सूचना 100 नंबर पर दी मौके पर पहुंची निगोहा पुलिस ने ट्रक ड्राइवर मोहम्मद रफी,अली अहमद को बाहर निकाला और तुरंत है एंबुलेंस के जरिए सीएचसी मोहनलालगंज भेजा हादसे के बाद कुछ ही दूरी पर उनकी दूसरी गाड़ी भी जा रहे थे जिस पर तुरंत ही फोन करके मोहम्मद रफी ने बताया और दूसरी गाड़ी बैक करके तुरंत ही ड्राइवर आ गया और एंबुलेंस के साथ अपने दोस्तों को सीएचसी मोहनलालगंज लेकर गया जहां पर उपचार के बाद हालत को नाजुक देखते हुए दोनों लोगों को सिविल हॉस्पिटल लखनऊ के लिए रेफर कर दिया है जहां पर दोनों का उपचार चल रहा है दूसरी गाड़ी के ट्रक ड्राइवर अब्दुल मालिक ने बताया कि दोनों ट्रक ड्राइवरों को गंभीर चोटें हैं और मालिक को और उनके घर वालों को फोन करके बता दिया गया है
- श्रीवास्तव एंटरप्राइजेज का भव्य शुभारंभ
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
अब्दुल मालिक ने बताया कि ट्रक ड्राइवर मोहम्मद रफी से मैंने पूछा तो उन्होंने बताया कि हम लोग लखनऊ से रायबरेली की तरफ जा रहे थे कि अचानक एक मारुति आ गई और उसी को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित हो गया हम लोगों ने ट्रक को नियंत्रित करने की कोशिश की लेकिन ट्रक नियंत्रित ना हो सका और नहर में जा घुसा जिसके बाद दोनों को चोटे आई हैं दोनो का इलाज सिविल हॉस्पिटल लखनऊ में चल रहा है
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !