
श्रीनिवास सिंह मोनू (बन्थरा/लखनऊ) :: लखनऊ कानपुर रेल खंड के बीच पड़ने वाले हरौनी व जैतीपुर रेलवे स्टेशन के बीच त्रिलोचन खेड़ा गांव के समीप रेलवे पटरी पर एक युवक का शव पड़े होने की सूचना हरौनी पुलिस को गुरुवार दोपहर करीब 3:00 बजे हुई। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो एक युवक का शव ट्रेन की पटरी पर पड़ा हुआ था, जिसकी काफी समय पहले ही मौत हो गई लगती थी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों से शिनाख्त करते हुए पता लगा की वह बगल के ही नेवाजी खेड़ा गांव का रहने वाला पप्पू उर्फ नसीब पुत्र रोशन अली है।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
पुलिस ने तत्काल इसकी सूचना मृतक के घर वालों को दी वहीं शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घरवालों के अनुसार नसीम उम्र करीब 35 वर्ष जिसकी शादी हो चुकी थी,और दो पुत्र व एक पुत्री भी है। नसीम रात से ही घर से बिना बताए कहीं चला गया था जिसकी तलाश सुबह होते ही घर वालों ने चारों तरफ की थी फिर भी कुछ पता नहीं चल पाया था। ट्रेन से कटने की सूचना पर मृतक की पत्नी ,बच्चों सहित घर वालों का रो- रो कर बुरा हाल हो गया। वही आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !