Breaking News

रेलयात्री :: आज रात 5.35 घंटे तक नहीं बुक होंगी ऑनलाइन टिकट, पूछताछ सेवा 139 भी रहेंगी बंद

डेस्क : भारतीय रेलवे की इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (IRCTC) की वेबसाइट मेंटिनेंस के चलते 5 घंटे से ज्यादा बंद रहेगी.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेलवे की ओर से मेंटिनेंस की वजह से कंप्यूट्रीकृत यात्री रिजर्वेशन सेवा को 5.35 घंटों के लिए बंद रखने का फैसला लिया है.

इसीलिए रिजर्वेशन के साथ-साथ अन्य सर्विसेस भी इससे प्रभावित होंगी. रेलवे की पूछताछ सेवा 139 सेवा भी इस दौरान बंद रहेगी.

  • कंप्यूट्रीकृत आरक्षण प्रणाली बंद होने के चलते इस दौरान इंटरनेट बुकिंग, पीआरएस इंक्वायरी, ईडीआर सेवा व रेलवे की पूछताछ सेवा 139 पूरी तरह से बंद रहेगी.
  • इस दौरान सभी पीआरएस पर मौजूद एसएमएस की सेवाएं भी इस दौरान बंद रहेंगी

रेलवे की ओर से इलेक्ट्रिकल मेंटिनेंस के लिए दिल्ली स्थित कंप्यूट्रीकृत रिजर्वेशन सिस्टम को 13 जुलाई की रात 11 बजे से अगले दिन सुबह 4.35 बजे तक बंद रखने का फैसला लिया है. इस दौरान कंप्यूटर आरक्षण प्रणाली से संबंधित सभी सेवाएं बंद रहेंगी.

Check Also

मिथिला में कुटीर उद्योग :: आर्थिक समावेशी विकास का व्यावहारिक मॉडल – शंकर झा

देश के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से। मिथिला, जो अपनी सांस्कृतिक संपन्नता और …

डीजीपी छत्तीसगढ़ ने वित्त नियंत्रक शंकर झा को सराहा, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

नवा रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में पदस्थ वित्त नियंत्रक शंकर झा को …

मिथिला के कुटीर उद्योग – महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक समावेश का सशक्त मॉडल

मिथिला के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से : पारंपरिक कला से वैश्विक पहचान …