Breaking News

जलस्रोतों के संरक्षण को लेकर सीएम नीतीश के सर्वदलीय बैठक का माले ने किया स्वागत

डेस्क : भाकपा माले के मिथिलांचल प्रभारी धीरेन्द्र झा ने शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि नदियों, तालाबों, झीलों सहित तमाम तरह के जल स्रोतों और जल निकायों के लिए राज्य सरकार तत्काल कानून बनावें। वहीं अंग्रेज शासन के दरमियान हुए भूमि सर्वेक्षण को आधार बनाया जाय।

माले नेता श्री झा ने मुख्यमंत्री द्वारा जलस्रोतों के संरक्षण के लिए आहुत विधायक व विधान पार्षदों की विशेष बैठक का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि देर से ही सही लेकिन उठाया गया यह जरूरी कदम है। उन्होंने कहा कि शासक समूहों व दबंगों के जरिये इसमें अरंगा लगाया जा सकता है। लेकिन सरकार को मजबूत इच्छाशक्ति प्रदर्शित करते हुए बिहार के भविष्य के लिए इस कार्य योजना को आगे बढ़ाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि दरभंगा प्रमंडल से इसकी शुरूआत हो। क्योंकि सबसे ज्यादा तालाब और जलस्रोत यहां हैं। इसका बड़े पैमाने पर भू-माफियाओं व दबंगों ने कब्जा कर उसका नामोनिशान मिटा दिया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि राज्य में तत्काल तमाम तरह के जलस्रोतों-जल निकायों के संरक्षण और संबर्धन के लिए प्रभावी कानून बनाने की मांग की और इसकी पहचान का आधार अंग्रेजों के समय हुए भूमि सर्वे और 60-70 के दशक में हुए सर्वे को बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस काम को अंजाम देने के लिए विशेष टास्कफोर्स बने। उन्होंने कहा कि इसकी शुरूआत दरभंगा और तिरहुत प्रमंडल से हो। क्योंकि इन दोनों जगहों पर जलस्रोतों व जल निकायों का सबसे बड़ा भंडार है। संवाददाता सम्मेलन में माले जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने दरभंगा जिला के जर्जर तटबंधों पर चिंता व्यक्त की। इस मौके पर माले नेता लक्ष्मी पासवान भी उपस्थित थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …