
राम मोहन गुप्ता (लखनऊ) :: बख्शी का तालाब क्षेत्र ग्राम पंचायत शिवपुरी में शिव महापुराण में वर्णित शिवपुरी में पूर्व दिशा में भगवान भदेश्वर नाथ जी का पावन शिव मंदिर स्थित है मामपुर बाना में बाणासुर किला के अवशेष आज भी स्थित है्। बाणासुर की पुत्री उषा यहां भगवान शिव से ज्ञान सीखने हेतु, आती थी मंदिर प्रांगण में आज भी प्राचीन काल का पत्थर विराजमान है यहां सन 1934 में इटौंजा के राजा राम पाल सिंह ने मंदिर का जीर्णोद्धार कराया था आज भी उस समय का ईटा मौजूद है यहां भगवान अपने भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण करते हैंइस गांव का अद्भुत नाम भगवान शिव के नाम पर शिवपुरी पड़ा यहां पर प्राचीन काल में खुदाई गई कुआं तथा कई मंदिर के अवशेष आज भी दर्शन करने योग्य हैं मंदिर की समय सीमा किसी को पता नहीं है यह बहुत बहुत समय पहले था जो कुछ समय पहले अस्तित्व में आया है कई महात्माओं की तपोस्थली रही है यहां पर पहले राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त मानव सुधार सेवा समिति का संचालन होता था हर रविवार की शाम को यहां सत्संग होता था जिसमें गांव से लोग आते थे
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
यहां सावन से पहले अषाढी के दिन विशाल भंडारा होता है तथा भादो माह में कजरी तीज के दिन यहां विशाल मेला लगता है जिसमें दंगल भी होता हैसावन माह में यहां भक्तों की लंबी कतारें लगती है तथा यहां 20 वर्ष पहले यज्ञ भी हो चुका है यहां भगवान राम भक्त हनुमान मंदिर दुर्गा माता मंदिर संतोषी माता का मंदिर तथा यहां कई स्थान दर्शन करने योग्य हैं यहां मौजूदा पुजारी चंद्रमा मुनि 20 वर्ष से ज्यादा रह रहे हैं
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !