
पटना (संजय कुमार मुनचुन) : ज्ञान भवन में फायरफ्लाई एग्जीबिशन के आखिरी दिन पशुपालन विभाग के प्रधान सचिव डॉक्टर एन विजय लक्ष्मी अपने पति वित्त विभाग के प्रधान सचिव एस सिद्धार्था पहुंची ।उन्होंने अपने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पटना में फायर फ्लाई की बेहतरीन सफलता मुझे यहां आने पर मजबूर किया।

दुबई से दिल्ली तक के डिजाइनरों के कपड़े पटना वासियों को खूब पसंद आ रहे हैं सभी वर्गों के पसंद के अनुसार रेंज उपलब्ध है। पटना के बदलते मिजाज ने लोगों की जीवनशैली स्टाइल को भी खूब प्रभावित किया है ऐसे में इस तरह के आयोजन से लोगों के देश और दुनिया के डिजाइनर को देखने और समझने का मौका मिलता है। आज आखिरी दिन रविवार की छुट्टी होने के कारण लोग अपने परिवार के साथ जमकर खरीदारी करने पहुंचे बच्चों की धमाचौकड़ी और हरी लाल के फूड कोर्ट में लजीज व्यंजन की खुशबू लोगों का आकर्षित कर रहे थे।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
फैशन और जीवनशैली से जुड़े इस प्रदर्शनी में मुख्य आकर्षण मैं अंजु मोदी, स्वाति विजयवर्गीय श्रुति संचेती, सौगत पाल, अनारा ,कड़िया कांसेप्ट ,अमित निधि ,मेघा संगर के भी ड्रेसेस की डिमांड रही, आयोजक प्रीति अग्रवाल ने बताया की हमारा प्रयास है कि हम पटना के सभी आयवर्गों का ख्याल रखते हुए डिजाइनरों को बुलाते हैं ।

हमारा पंचलाइन “फ्लटर इन स्टाइल ” इसी बात का संकेत है। एग्जीबिशन में रिफ्रेश होने के लिए फूड कोर्ट के अलावा बच्चों के लिए फन जोन भी लोगों को खूब आकर्षित किया।एग्जिबिशन की सफलता में देश के प्रमुख 40 डिजाइनरों का अहम रोल रहा
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !