
डेस्क : राज्य सरकार ने आठ आइएएस अधिकारियों का तबादला किया है, जबकि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर को पटना आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.
- श्रीवास्तव एंटरप्राइजेज का भव्य शुभारंभ
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
पटना के वर्तमान आयुक्त रॉबर्ट एल चोंग्थू को सारण प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया है. दो विभागों के प्रधान सचिव रवि मनुभाई परमार के पास अब सिर्फ एक विभाग कला, संस्कृति एवं युवा विभाग का ही प्रभार होगा. उन्हें बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है.

राजस्व पर्षद के अपर सदस्य उदय सिंह कुमावत को पर्यटन विभाग का प्रधान सचिव, पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे एन. सरवन कुमार को कृषि विभाग का सचिव, श्रम संसाधन विभाग के श्रमायुक्त गोपाल मीणा को लघु जल संसाधन विभाग का अपर सचिव, पदस्थापन की प्रतीक्षा में चल रहे संजय दुबे को ग्रामीण कार्य विभाग का अपर सचिव (बिहार ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया) और पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे श्याम बिहारी मीणा को आपदा प्रबंधन विभाग का उपसचिव बनाया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !